Dainik Athah

देश की रक्षा करने वाले जवानों के साथ नया साल मनाना बेहद सुखद: रविंद्र त्यागी

यूपी वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ने त्रिपुरा में जवानों संग मनाया नव वर्ष

कृष्णा ग्रुप आॅफ कंपनी की तरफ से जवानों एवं अधिकारियों को वितरित किये गये ट्रेक सूट

बच्चों ने प्रस्तुत किये रंगारंग कार्यक्रम

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद
। उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीवीसीए) के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नया साल त्रिपुरा में सीआरपीएफ जवानों के साथ मनाया। इस मौके पर रविंद्र त्यागी ने कहा कि सीमाओं के प्रहरियों के साथ नया साल मनाना बेहद सुखद अनुभव रहा है।

यूपीवीसीए अध्यक्ष रविंद्र त्यागी के साथ ही कोषाध्यक्ष विजय बंसल, प्रवीत चौधरी, विपिन कुमार, मनोज जैन, विपिन सिरोही त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में केंद्रीय सुरक्षा बल की बटालियन नंबर 124 के जवानों बीच नव वर्ष मनाया। नव वर्ष कि पूर्व संध्या पर बटालियन के जवानों एवं अधिकारियों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नव वर्ष के प्रारंभ पर कृष्ण ग्रुप आॅफ कंपनी की तरफ से सभी जवानों एवं अधिकारियों को ट्रेक सूट का वितरण किया गया। वितरण ग्रुप के प्रबंध निदेशक रविंद्र त्यागी ने किया। कमांडेंट मुकेश त्यागी, डीआईजी विजय कुमार, डीआईजी वीरेन्द्र अग्रवाल, डीआईजी टीके हाथी व अन्य अधिकारी व उनके परिवार जन व जवान रंगारंग कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस मौके पर रविंद्र त्यागी व गाजिÞयाबाद से गये अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रविंद्र त्यागी ने कहा जवानों के बीच नव वर्ष मनाने का अनुभव बहुत सुखद रहा। उन्होंने जवानों व अधिकारियों को धन्यवाद दिया कि आप लोग देश कि आंतरिक सुरक्षा में हमेशा तत्पर रहते है हमारी आप सुरक्षा करते हुए आप अपने आपको भी सुरक्षित रखिए आप के शरीर पर लगा एक भी घाव हमें विचलित कर देता है। उन्होंने सरकार से भी मांग की कि सुरक्षा बलों को इतने अधिकार दिए जाने चाहिए की उन पर अगर कोई प्रहार करे तो उनके हाथ कानून से ना बंधे रहे, हालांकि अब काफी अधिकार सरकार द्वारा सुरक्षा बलों को दिये गये हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *